लाल देह और लाल है चोला मुखड़ा भोला भाला भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
लाल देह और लाल है चोला
मुखड़ा भोला भाला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला
शीश मुकुट है गदा हाथ में
और गले में माला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला।।
तर्ज ऐसा देश है मेरा।
बजरंगबली के डर से
सब भूत भाग जाते हैं
इनकी माला जपने से
सोये भाग्य जाग जाते है
तो फिर तो
नई रोशनी नया सवेरा2
दूर अंधेरा काला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला।।
सियाहरण समय बाला ने
श्री राम के काज सँवारे
माता का पता लगाया
और बन गए प्रभु के प्यारे
और फिर
लंका नगरी को बाला ने2
तहस नहस कर डाला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला।।
ये रामभक्त कहलाते
प्रभु जी दिल में रहते है
इसलिए ये दुनिया वाले
इनको राम दूत कहते है
प्रभु जी
इनसे एक पल बिछुड़ ना पाए2
बन्धन है ये निराला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला।।
लाल देह और लाल है चोला
मुखड़ा भोला भाला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला
शीश मुकुट है गदा हाथ में
और गले में माला
ऐसे बजरंग बाला हो
माँ अंजनी का लाला।।
गायक प्रेषक विक्की सदावर्तिया जी।
9356488811
lal deh aur lal hai chola mukhda bhola bhala lyrics