लड्डू राम नाम का खा लें हरयाणवी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










लड्डू राम नाम का खा लें
तेरा हो जा गा कल्याण
भर भर बुकटे मेहंदीपुर में
बाँट रहे हनुमान
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।


राम नाम का यह लड्डू भई
हनुमान ने खाया
सीता राम बसे रोम रोम में
सीना फाड़ दिखाया
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।


यह लड्डू भिलनी ने खाए
होगी राम दीवानी
रोज़ झोंपड़ी साफ़ करे
और रोज़ छिड़कती पानी
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।


जिसने भी खाया लड्डू
चमत्कार दिखलाया
पत्थर की बनी अहिलिया नारी
सुंदर हो गई काया
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।









सौदा सिराणा ओमप्रकाश को
ये ही लड्डू भाए
बाला जी की सेवा करके
बाबा के भक्त कहाए
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।


ऋषि महात्मा सन्यासी भई
ये ही लड्डू खाते
जय भगवान भी ये लड्डू भई
गुरु मुरारी से लाते
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।


लड्डू राम नाम का खा लें
तेरा हो जा गा कल्याण
भर भर बुकटे मेहंदीपुर में
बाँट रहे हनुमान
लड्डू राम नाम का खा ले
तेरा हो जा गा कल्याण।।
गायक नरेन्द्र कौशिक।
भजन प्रेषक राकेश कुमार जी
खरक जाटानरोहतक
9992976579










laddu ram naam ka khale lyrics in hindi