क्यों रो रहा है खाटू श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
क्यों रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है
बन के पिता जब ये बैठा
तू क्यूँ रो रहा है
क्यूँ रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है।।
तर्ज याद आ रही है तेरी याद।
देर भले हो जाए
पर काम तेरा हो जाएगा
बाबा करने वाले
पर नाम तेरा हो जाएगा
किया भरोसा जिसने चैन से
वो सो रहा है
क्यूँ रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है।।
मत घबराना प्यारे
चाहे मुश्किल कितनी बड़ी है
हर मुश्किल से कहना
मेरे संग में श्याम धणी है
जो ना हुआ इस दर पे आके
वो हो रहा है
क्यूँ रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है।।
श्याम कह रहा मुझ पर
जो बीती वो बतला रहा
इसकी कृपा के चलते
ही श्याम तराने गा रहा
दे ना सका जो कोई मुझे
तू वो दे रहा है
क्यूँ रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है।।
क्यों रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है
बन के पिता जब ये बैठा
तू क्यूँ रो रहा है
क्यूँ रो रहा है
तू क्यूँ रो रहा है।।
स्वर रेशमी जी शर्मा।
kyo ro raha hai khatu shyam bhajan lyrics