कुछ लेना ना देना मगन रहना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
कुछ लेना ना देना मगन रहना
दोहा राम नाम की झोपड़ी
और पापी के दस गाँव
आग लगे उस गाँव को
जहाँ नहीं राम को नाम।
राम नाम रटते रहो
जब लग घट में प्राण
कभी तो दीनदयाल के
भनक पड़ेगी कान।
कुछ लेना ना देना मगन रहना
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा
जा में बोले मेरी मैना
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
तेरा साईं तेरे अंदर
तेरा साईं तेरे अंदर
अब तो देख सखी खोल नैना
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
गहरी नदियाँ नाव पुरानी
गहरी नदियाँ नाव पुरानी
केवटिया से मिले रहना
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
कहत कबीर सुनो भई साधो
कहत कबीर सुनो भई साधो
गुरु चरण में लिपट रहना
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
कुछ लेना ना देना मगन रहना
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा
जा में बोले मेरी मैना
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
स्वर दिलीप जी गवैया।
kuch lena na dena magan rehna lyrics