कृष्ण लेते है ब्रज से विदाई की मैया मोहे याद ना करे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
कृष्ण लेते है ब्रज से विदाई
की मैया मोहे याद ना करे।।
तर्ज दिल देता है रो रो।
धनुष यज्ञ की आई खबरिया
जाना पड़ेगा हमें मथुरा नगरीया
ये दिल कैसे सहेगा विदाई
की मैया मोहे याद ना करे।।
रथ पे बैठे रोये कन्हैया
हाय मेरे बाबा हाय मेरी मैया
अब जाने दे ओ मेरी माई
की मैया मोहे याद ना करे।।
ब्रजवासी सब रोय रहे है
गैया बछड़े तड़प रहे है
कान्हा सह ना सकेंगे जुदाई
की मैया मोहे याद ना करे।।
रथ को पकड़कर राधा रोये
सखियाँ खड़ी है रस्ता रोके
ग्वाला देते है रो रो दुहाई
की मैया मोहे याद ना करे।।
कृष्ण लेते है ब्रज से विदाई
की मैया मोहे याद ना करे।।
स्वर आनंद चेतन जी महाराज।
ये भी देखे जा रहे हो तो जाओ ब्रज छोड़कर।
krishna lete hai braj se vidai lyrics