कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया नंदलाला घनश्याम रे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया
नंदलाला घनश्याम रे
गोवर्धन गिरधारी कान्हा
तेरे कितने नाम रे
बोलो श्याम राधे श्याम
बोलो श्याम राधे श्याम।।


श्यामसखा गिरिवरधारी
मुरली मनोहर बनवारी
जितने सुंदर नाम है तेरे
उतने सुंदर काम रे
गोवर्धन गिरधारी कान्हा
तेरे कितने नाम रे
बोलो श्याम राधे श्याम
बोलो श्याम राधे श्याम।।


मोहन तुम ब्रज के ग्वाला
रसिया माधव गोपाला
तेरा ध्यान धरूँ नटनागर
हर सुबह हर शाम रे
गोवर्धन गिरधारी कान्हा
तेरे कितने नाम रे
बोलो श्याम राधे श्याम
बोलो श्याम राधे श्याम।।


इतना दो वरदान प्रभु
कर दो यह एहसान प्रभु
तेरे चरणों में बीते ये मेरी
उम्र तमाम रे
गोवर्धन गिरधारी कान्हा
तेरे कितने नाम रे


बोलो श्याम राधे श्याम
बोलो श्याम राधे श्याम।।









कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया
नंदलाला घनश्याम रे
गोवर्धन गिरधारी कान्हा
तेरे कितने नाम रे
बोलो श्याम राधे श्याम
बोलो श्याम राधे श्याम।।
स्वर अनूप जलोटा जी।
प्रेषक ऋषि कुमार विजयवर्गीय।
7000073009










krishna kanhaiya bansi bajaiya lyrics