कृपा कर दो दया कर दो लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
कृपा कर दो दया कर दो
लाड़ली श्री राधे
अखिल आराधिनी श्री राधे
जगत स्वामिनी राधे
कृपा करदो दया करदो
लाड़ली श्री राधे।।
लजाती सी लुभाती सी
मधुर मनमोहिनी राधे
रसिक रस रागिनी राधे
चमकती चाँदनी राधे
हर विपदा मेरी हर लो
लाड़ली श्री राधे
कृपा करदो दया करदो
लाड़ली श्री राधे।।
लताओं सी छटाओं सी
दमकती दामिनी राधे
मगन मनभाविनी राधे
सिंधु भव तारिणी राधे
जीवन को सफल कर दो
लाड़ली श्री राधे
कृपा करदो दया करदो
लाड़ली श्री राधे।।
कविता वेद ग्रंथों सी
कंवल सी शोभिनी राधे
लहर लहरी की श्री राधे
सफल सुविचारिणी राधे
मुझ पर भी नजर कर दो
लाड़ली श्री राधे
कृपा करदो दया करदो
लाड़ली श्री राधे।।
कृपा कर दो दया कर दो
लाड़ली श्री राधे
अखिल आराधिनी श्री राधे
जगत स्वामिनी राधे
कृपा करदो दया करदो
लाड़ली श्री राधे।।
kripa kar do daya kar do ladli shri radhe lyrics