कीर्तन वाली रात है बाबा आ भी जाओ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कीर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ
पलक बिछाए बैठे है हम
पलक बिछाए बैठे है हम
आ कर दरश दिखाओ
किर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ।।
तर्ज जनम जनम का है हमारा।


करने तेरा अभिनन्दन
ये दरबार सजाया
सुन्दर सुन्दर फूलों का
गजरा भी मंगवाया
प्रेमी बैठे राह निहारे
प्रेमी बैठे राह निहारे
आकर मान बढाओ
किर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ।।


ज्योत जगाई तेरी
चाव बहुत है भारी
भांति भांति का भोग है
सारी है तैयारी
सूना है दरबार सांवरे
सूना है दरबार सांवरे
आसान प्रभु जमाओ
किर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ।।









भाव भरी मनुहार है
आ जाओ वरदानी
भजनों की बौछार है
अर्ज करे चोखानी
हाथ जोड़ के जुबेर बैठा
हाथ जोड़ के जुबेर बैठा
और नही तरसाओ
किर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ।।


कीर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ
पलक बिछाए बैठे है हम
पलक बिछाए बैठे है हम
आ कर दरश दिखाओ
किर्तन वाली रात है
बाबा आ भी जाओ
सांवरिया आ भी जाओ।।














kirtan wali raat hai baba aa bhi jao lyrics