कीर्तन में प्रभु आए है आये हैं श्याम आए है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कीर्तन में प्रभु आए है
आए हैं श्याम आए है
श्री श्याम के दर्शन पाइये
और जय जयकार लगाइये
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।
तर्ज धीरे धीरे बोल कोई।


कितना सुन्दर सजा श्याम दरबार
दो नैनो से बरस रहा है प्यार
आनंद ही आनंद है
प्रभु का यहाँ प्रबंध है
कैसे ये निराले ठाठ हैं
आए जग के सम्राट हैं
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।


श्यामधणी की लीला बड़ी महान
प्रेमी करते महिमा का गुणगान
कोई नाचते कोई झूमते
कोई चरण को चूमते
कोई झोली खड़ा पसार के
कोई आया जग से हार के
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।









अपने अपने भावों की है बात
किसी को दर्शन होते हैं साक्षात
कोई पास है कोई दूर है
कुछ पर कृपा भरपूर है
कहीं प्रेम का झरना टूट रहा
कोई मौज प्रभु की लूट रहा
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।


जिसे ढूंढने भटक रहा इंसान
कीर्तन में मिल जाते हैं भगवान
पूनम अगर सच्ची लगन
मिल जाएंगे तुझको सजन
बिन्नू जो भी रम जाएगा
वो श्याम के दर्शन पाएगा
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।


कीर्तन में प्रभु आए है
आये हैं श्याम आए है
श्री श्याम के दर्शन पाइये
और जय जयकार लगाइये
कीर्तन में प्रभु आये है
आये हैं श्याम आये है।।













kirtan me prabhu aaye hai aaye hai shyam aaye hai lyrics