खाटू वाले श्याम बिहारी महिमा है तेरी सबसे निराली लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली।
तर्ज शिरडी वाले साईं बाबा।
दोहा कलयुग में बाबा मेरा
श्याम का अवतार है तू
बिगड़ी बनाने वाली
ऐसी सरकार है तू।


खाटू वाले कि महिमा है न्यारी
जाए ना कोई दर से यूँ खाली
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली
खाटू में रहते शीश के दानी
भक्तो के दाता तुम शिव के पुजारी
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली
महिमा निराली तेरी है
महिमा निराली ओ बाबा
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली।।









ओ मेरे श्याम देवा
करे सब लोग सेवा 2
तीन तीन बाण धारी
जगत के हो मुरारी
दुखडे सब दूर करता
खुशिया झोली में भरता
श्याम कुंड में जो आता
श्याम को जो है पाता
भक्तो का है तू प्यारा
हम सबका राजदुलारा
तेरी कृपा का किस्सा
बयाँ ठाकुर करे क्या
श्याम दीवाना मैं गाऊं तराना
दर्शन देदो मैं दर का पुजारी
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली।।


ओ मेरे श्याम देवा
करु चरणों की सेवा 2
हारे का तू सहारा
शर्मा है दास तुम्हारा
भक्तो का यार है तू
सबका दिलदार है तू
रोता या कोई हँसता
वो तोरणद्वार है आता
गरीबो का सहारा
भक्तों ने भी पुकारा 2
करूँ मैं विनती प्यारी
ये दुनिया दास तुम्हारी 3
खाटू की गलियां श्याम नगरिया
दर्शन देदो खाटू के राजा
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली।।


खाटू वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली
खाटू में रहते शीश के दानी
भक्तो के दाता तुम शिव के पुजारी
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली
महिमा निराली तेरी है
महिमा निराली ओ बाबा
खाटु वाले श्याम बिहारी
महिमा है तेरी सबसे निराली।।


918103238287










khatu wale shyam bihari mahima hai teri sabse nirali lyrics