खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू तू आकर देख
यहाँ सच्ची अदालत है
श्याम अपने भक्तो की
खुद करता वकालत है।।
तर्ज बाबुल का ये।


पापी का दिल धड़के
जब नज़रें मिलती है
पापी भी तर जाए
जो माने गलती है
होता सपर्पण तो
बा इज्जत जमानत है
श्याम अपने भक्तो की
खुद करता वकालत है।।


जग की अदालत में
अँधा कानून चले
रिश्वत के दम पे वहां
हाँ होते कई फैसले
न्याय खरा इनका
नहीं कोई मिलावट है
श्याम अपने भक्तो की
खुद करता वकालत है।।









अर्जी की पेशी यहाँ
दुखियारे करते है
बिगड़े मुक़दमे भी
इस दर पे संवरते है
बिट्टू शरण आजा
बाबा करता हिफाजत है


श्याम अपने भक्तो की
खुद करता वकालत है।।


खाटू तू आकर देख
यहाँ सच्ची अदालत है
श्याम अपने भक्तो की
खुद करता वकालत है।।












khatu tu aakar dekh yahan sacchi adalat hai lyrics