खाटू श्यामबाबा की आरती हिंदी लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू श्यामबाबा की आरती
ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे
खाटू धाम विराजत अनुपम रुप धरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


रत्न जड़ित सिंहासन सिर पर चंवर ढुले
तन केशरिया बागों कुण्डल श्रवण पडे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे









गल पुष्पों की माला सिर पर मुकुट धरे
खेवत धूप अग्नि पर दिपक ज्योती जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


मोदक खीर चुरमा सुवरण थाल भरें
सेवक भोग लगावत सेवा नित्य करें ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


झांझ कटोरा और घसियावल शंख मृंदग धरे
भक्त आरती गावे जय जयकार करें ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


जो ध्यावे फल पावे सब दुःख से उबरे
सेवक जन निज मुख से श्री श्याम श्याम उचरें ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


श्रीश्याम बिहारीजी की आरती जो कोई नर गावे
कहत मनोहर स्वामी मनवांछित फल पावें ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे
निज भक्तों के तुम ने पूर्ण काज करें ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे


ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे
खाटू धाम विराजत अनुपम रुप धरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे
खाटू नरेश की जय हो
इति खाटू श्यामबाबा की आरती











khatu shyambaba ki aarti lyrics in hindi