खाटू नगरी से आया है मेरा बाबा श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हो के लीले पे सवार
करने भक्तों का उद्धार
खाटू नगरी से आया है
मेरा बाबा श्याम
हो के लीले पे सवार।।
तर्ज लेके पहला पहला।


लीले पे बैठा बाबा
भक्तो के खातिर
याद करोगे दिल से
पल भर में हाजिर
मेरा सांवरिया सरकार
करता सबका बेड़ा पार
खाटू नगरी से आया हैं
मेरा बाबा श्याम
हो के लीले पे सवार।।


ऐसी सुरतिया
कहीं ना मिलेगी
एक नज़र डालोगे
नज़र ना हटेगी
जिसने देख लिया एक बार
उसको हो गया इससे प्यार
खाटू नगरी से आया हैं
मेरा बाबा श्याम
हो के लीले पे सवार।।









समझेगी दुनिया
समय आ रहा है
बनवारी जो कुछ भी
समझा रहा है
ये है कलयुग का अवतार
इसकी लीला अपरम्पार


खाटू नगरी से आया हैं
मेरा बाबा श्याम
हो के लीले पे सवार।।


हो के लीले पे सवार
करने भक्तों का उद्धार
खाटू नगरी से आया है
मेरा बाबा श्याम
हो के लीले पे सवार।।












khatu nagari se aaya hai mera baba shyam lyrics