खाटू का जादू ऐसा सर जिसके चढ़ जाए भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू का जादू ऐसा
सर जिसके चढ़ जाए
पत्थर दिल वाला भी तेरे
दर पे आँसू बहाए
खाटु का जादू ऐसा।।
तर्ज गंगा तेरा पानी अमृत।


श्याम बगीची की वो महिमा
सारा जग है जाने
माटी में सब लोट लगाते
बाबा तेरे दीवाने
बेटा जैसे बाप की गोद में
सर रख कर सो जाए
खाटु का जादू ऐसा।।


तेरे दर का ओ सांवरिया
ऐसा नशा चढ़ जाता
बिन पर के जैसे एक पंछी
देखो उड़ नहीं पाता
मछली जैसे बिन पानी के
तड़प तड़प मर जाए
खाटु का जादू ऐसा।।









तू हारे का सहारा बाबा
इसीलिए कहलाता
एक बार जो दिल से पुकारे
लीले चढ़ के आता
मेरे तो परिवार का मुखिया
तू ही घर को चलाए
खाटु का जादू ऐसा।।


तेरे अहसानो का बदला
चुका नही मैं पाँउ
ले लूँ चाहें जितने जन्म मैं
कर्ज उतार ना पाँउ
मिलता सबकुछ तेरे दर से
जो धीरज कर जाएं


खाटु का जादू ऐसा।।


खाटू का जादू ऐसा
सर जिसके चढ़ जाए
पत्थर दिल वाला भी तेरे
दर पे आँसू बहाए
खाटु का जादू ऐसा।।


दोहा श्याम श्याम तो मैं रटूं
श्याम है जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े
उनको करू प्रणाम।













khatu ka jadu aisa sar jiske chadh jaye bhajan lyrics