खाटू धाम को जाना है श्याम का दर्शन पाना है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू धाम को जाना है
श्याम का दर्शन पाना है
हाथों में निशान है
मुख पे श्याम का नाम है
खाटू धाम को जाना हैं
श्याम का दर्शन पाना है।।
तर्ज धीरे धीरे बोल कोई सुन।


तेरी धुन में चल निकले हैं श्याम
चलतेचलते सुबह से हो गई शाम
तुमसे मिले तो सुख मिले 2
दर्शन मिले तो दिल खिले2
मन में श्याम का ध्यान है
और लक्ष्य खाटूधाम है
खाटू धाम को जाना हैं
श्याम का दर्शन पाना है।।


सब पर चढ़ा है बाबा का सुरूर
खाटू नगरी अब कुछ ही है दूर
सब झूमते सब नाचते2
सब घूमर मिलकर डालते2
खींचे यह डोरी श्याम है
लहराते श्याम निशान है
खाटू धाम को जाना हैं
श्याम का दर्शन पाना है।।









एक झलक की सबको आस लगी
श्याम मिलन की सब में लगन लगी
पड़ी एक नजर जाए संवर2
राखी कहे ऐसा असर2
नैनो में श्याम ही श्याम है
टोनी आ गया खाटु धाम है
खाटू धाम को जाना हैं
श्याम का दर्शन पाना है।।


खाटू धाम को जाना है
श्याम का दर्शन पाना है
हाथों में निशान है
मुख पे श्याम का नाम है
खाटू धाम को जाना हैं
श्याम का दर्शन पाना है।।
गायक सुखजीत सिंह टोनी।
लेखक प्रेषक राखी अग्रवाल।










khatu dham ko jana hai shyam ka darshan pana hai lyrics