कर ले भजन तू भाव से ये रात हो ना हो लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
कर ले भजन तू भाव से
ये रात हो ना हो
कल का है आसरा क्या
यूँ बात हो ना हो
कर ले भजन तु भाव से।।
तर्ज लग जा गले।
कीर्तन की एक रात ये
मिलती नसीब से
दीखता है हमको सांवरा
इतने करीब से
यूँ रूबरू मिलन की फिर
सौगात हो ना हो
कल का है आसरा क्या
यूँ बात हो ना हो
कर ले भजन तु भाव से।।
तू सांवरे को प्रेम से
जी भर निहार ले
सब गलतियों को मान ले
जीवन सुधार ले
किरपा की जाने फिर कभी
बरसात हो ना हो
कल का है आसरा क्या
यूँ बात हो ना हो
कर ले भजन तु भाव से।।
मेवों से ना मिष्ठान से
पकवान से नहीं
ये रीझता वही पे है
गर हो भजन कहीं
गुलशन लगा ले हाजरी
औकात हो ना हो
कल का है आसरा क्या
यूँ बात हो ना हो
कर ले भजन तु भाव से।।
कर ले भजन तू भाव से
ये रात हो ना हो
कल का है आसरा क्या
यूँ बात हो ना हो
कर ले भजन तु भाव से।।
69047
karle bhajan tu bhav se ye raat ho na ho lyrics