कर दो दुखियो का दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कर दो दुखियो का दुःख दूर
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


कोई चढ़ावे शिव जी जल की धारा
कोई चढ़ावे कच्चा दूध
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


केसर चंदन बेल की पत्तियां
चावल चढ़ाऊँ फल फूल
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


आक धतूरा शिव जी भोग लगत है
भांग चढ़ाऊँ भरपूर
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।









नन्दी रे गण असवार ओ शिव जी
हाथ लिए है त्रिशूल
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


गोरे तन पर भस्मी रमावे
गल सर्पो का हार
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


बाये अंग माता गिरिजा बिराजे
संग में कार्तिक गणेश
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


कंचन थाल कपूर की बाती
आरती करें नर नार
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


सेवा न जानु बाबा पूजा न जानू
जानू सदाशिव रो नाम
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


रामदेव आया शरण तुम्हारी
भोले शरण पड़े की रखो लाज
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


अर्जी हमारी भोले मर्जी तुम्हारी।
अर्जी को कर दो मन्ज़ूर
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।


कर दो दुखियो का दुःख दूर
ओ बाघम्बर वाले
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार
ओ शिव शंकर भोले।।
गायक रामदेव आचार्य।
7023305555










kar do dukhiyo ka dukh dur o baghambar wale lyrics