कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कर भरोसा सांवरिये पर
आंच नहीं आने देगा
तुझपे कोई संकट आये
सबसे पहले खड़ा होगा
कर भरोसा साँवरिये पर
आंच नहीं आने देगा।।




तर्ज कस्मे वादे प्यार वफ़ा।


श्याम भरोसे तू चलता जा
मंज़िल तक ले जाएगा
राह में कोई विपदा आई
खुद उसको निपटाएगा
बीच भंवर में फंसी जो नैया
खुद ही किनारे लगा देगा
कर भरोसा साँवरिये पर
आंच नहीं आने देगा।।


जो भी अपने सब मतलब के
देख के नज़र चुराते है
जब से मेरे दिन बदले है
खुद घर अपने बुलाते है
कर ले भरोसा इसकी कृपा पे
क्या से क्या ये बना देगा
कर भरोसा साँवरिये पर
आंच नहीं आने देगा।।


हे माधव तुम इतने दयालु
आज मुझे महसूस हुआ
बाल ना बांका हुआ उदित का
जबसे तेरा ख़ास हुआ
हो जा दीवाना श्याम धणी का
सारी दुनिया घुमा देगा
कर भरोसा साँवरिये पर
आंच नहीं आने देगा।।









कर भरोसा सांवरिये पर
आंच नहीं आने देगा
तुझपे कोई संकट आये
सबसे पहले खड़ा होगा
कर भरोसा साँवरिये पर
आंच नहीं आने देगा।।












kar bharosa sawariye par aanch nahi aane dega lyrics