नहीं मेरा कोई भाई तू ही बन जा मेरा भैया कन्हैया लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया
नहीं मेरा कोई भाई
तू ही बन जा मेरा भैया
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।


बचपन से ही तुझे मानती
आई आपने भैया
जबसे माँ ने मुझे कहा
तेरा भाई कृष्ण कन्हैया
गाय चरैया बंसी बजैया
जो है रास रचैया
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।


बाट जोहती रही है तेरी
जाने कितनी रातों
आ राखी बंधवाने भैया
इस बहना के हाथों
भूखी प्यासी बैठी भैया
लेने तेरी बलइयां
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।


कब से स्वप्न संजोया भैया
एक दिन तू आएगा
बंधवाकर मुझसे राखी
माखन मिश्री खायेगा
मैं भी अपनी राखी देखूं
भैया की क़लईया
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।









कलयुग में ना भाई कोई
कान्हा तेरे जैसा
लाज निभा सकता राखी की
तू ही है एक ऐसा
तू ही पार लगाने वाला
मेरी जीवन नैया
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।


कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया
नहीं मेरा कोई भाई
तू ही बन जा मेरा भैया
कन्हैया
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।












kanhaiya mere bhaiya bhajan lyrics