कान्हा वो मुरली वाला भक्तों पे जादू डाला भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कान्हा वो मुरली वाला
भक्तों पे जादू डाला
तर्जकजरा मोहब्बत वाला
कान्हा वो मुरली वाला
भक्तों पे जादू डाला
मुरली बजाये बेमिसाल
नटखट है मइया तेरा लाल।।


दुनियां माया के पीछे
माया है तेरे पीछे
दुनियां माया के पीछे
माया है तेरे पीछे
सबको नचाये बारबार
नटखट है मइया तेरा लाल
हो दरश दिखादे नन्दलाल
नटखट है मइया तेरा लाल
मुरली बजाये बेमिसाल
नटखट है मइया तेरा लाल।।


आये हो कहाँ से कान्हा
मुरली की तान लेकर
यमुना से पनघट की ये
सारी बहार लेकर
कुण्डल ये मणियोंवाला
गलेमें बैजन्त्रीमाला
मुरली बजाये बेमिसाल
नटखट है मइया तेरा लाल।।









पूजा न पाठ जानूँ
जपतप ना ध्यान जानूँ
मेरे कन्हइया मैं तो
तेरा ही नाम जनूँ
भक्ति दिलादे मुझको
मुक्ति दिलादे मुझको
पड़ी रहूँ मै तेरे व्दार
नटखट है मइया तेरा लाल
मुरली बजाये बेमिसाल
नटखट है मइया तेरा लाल।।


रुपया न पैसा मांगू
ना चांदी सोना मांगू
मेरे कन्हइया मै तो
चरनों की धूल माँगू
पायल बनाले मुझको
पाँव में बसाले मुझको
बजती रहूँ मै दिनरात
नटखट है मइया तेरा लाल
मुरली बजाये बेमिसाल
नटखट है मइया तेरा लाल।।















kanha vo murali vala bhajan lyrics