कान्हा के चरणों से भक्ता रहना ना दूर दूर लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कान्हा के चरणों से भक्ता
रहना ना दूर दूर
मेरे कान्हा सारी दुनिया में
सबसे मशहूर
राधे राधे कहते कहते
आ एक बार जरूर
मुरलीवाला सबको देते है
खुशियां भरपूर।।


मुरली वाले कृष्ण कन्हैया
पार करेंगे तेरी नैय्या
दिल में अपने तू भी जला ले
कृष्ण नाम की नूर
मेरे कान्हा सारी दुनिया में
सबसे मशहूर।।


श्याम रंग में रंग ले चुनरिया
मीरा जैसी बनके जोगनिया
झूम झूम के आज नाच ले
छोड़ दे अपना गुरुर
मुरलीवाला सबको देते हैं
खुशियां भरपूर।।


वृंदावन में चलकर आना
मिल जाएंगे गिरधर कान्हा
वृंदावन के गली गली में
रहते श्याम हुजूर
मेरे कान्हा सारी दुनिया में
सबसे मशहूर।।









कान्हा के चरणों से भक्ता
रहना ना दूर दूर
मेरे कान्हा सारी दुनिया में
सबसे मशहूर
राधे राधे कहते कहते
आ एक बार जरूर
मुरलीवाला सबको देते है
खुशियां भरपूर।।
गीतकार मिलन श्रीवास।
गायक मिलन पूजा।










kanha ke charno se bhakta rahna na dur dur lyrics