कलयुग में शनिदेव की महिमा महान है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कलयुग में शनिदेव की
महिमा महान है
बदले समय की चाल जो
बदले समय की चाल जो
ऐसा तूफान है
कलियुग में शनिदेव की
महिमा महान है।।


दृष्टि दया की हो अगर
उसको बना दिया
दुनिया में उसके नाम का
सिक्का चला दिया
ये न्याय के है देवता
किरपा निधान है
कलियुग में शनिदेव की
महिमा महान है।।


घनघोर आँधियों में भी
कोई फिकर नहीं
जब साथ हो रवि तनय
कोई भी डर नहीं
ये है दया की मूर्ति
करुणा की खान है
कलियुग में शनिदेव की
महिमा महान है।।


दुःख दर्द जो आए कभी
इनको पुकार लो
शनिदेव को मना के तुम
जीवन संवार लो
नरसी ये जिंदगी बने
जन्नत समान है


कलियुग में शनिदेव की
महिमा महान है।।









कलयुग में शनिदेव की
महिमा महान है
बदले समय की चाल जो
बदले समय की चाल जो
ऐसा तूफान है
कलियुग में शनिदेव की
महिमा महान है।।












kalyug mein shani dev ki mahima mahan hai lyrics