काली कमली वाले का क्या कहना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










काली कमली वाले का क्या कहना
दोहा सांवरी सूरत जो निराली है
चाल टेडी बड़ी मतवाली है
उनकी बाकी अदा का हर कोई दीवाना है
छवि तन मन को हरने वाली है।


काली कमली वाले का क्या कहना
यमुना पर रास रचाते हैं
होंठो पर लगी मुरली प्यारी
खुद नाचे और नचाते हैं
काली कमली वालें का क्या कहना।।


मोर पँखो का मुकुट शीश पे सजाया है
कटीले नैनो ने भी दिल पे सितम ढाया है
श्याम ने जिसका दिल एक बार भी चुराया है
किया वापस नहीं वो अपना ही बनाया है
काली कमली वालें का क्या कहना।।









प्यारे कानों में उनके कुंडल झिलमिलाते हैं
चमक से अपनी चंद्रमा को भी लजाते हैं
गले में सांवरिया के वैजंती माला है
राधा के मन को भाए रूप ये निराला है
काली कमली वालें का क्या कहना।।


हर एक गोपी मेरे मनमोहना की कायल है
उनकी बांकी अदा पे दिल सभी का घायल है
श्याम की मुरली बाजे राधा जी की पायल है
उनकी दीवानगी पे भूलन हुआ पागल है
काली कमली वालें का क्या कहना।।


काली कमली वालें का क्या कहना
यमुना पर रास रचाते हैं
होंठो पर लगी मुरली प्यारी
खुद नाचे और नचाते हैं
काली कमली वालें का क्या कहना।।





9999329034










kali kamli wale ka kya kehna lyrics