कब आओगे प्रभु घर मेरे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कब आओगे प्रभु घर मेरे
तर्ज कब आयेगा मेरे बंजारे फि॰ बंजारन
तेरी पुजारिन रस्ता देखे
कब आओगे प्रभु घर मेरे2॥
कब आओगे
खड़ी खड़ी रोज मैँ बाट निहारूँ।
बिछाके आसन नित अंगना बुहारूँ॥
चुनचुनके फूल राह मेँ बिछाये प्यारेप्यारे॥१॥
कब आओगे प्रभु
कुटिया मेरी चरणोँ से पावन करदो।
भक्ति ज्ञान मेरे उर मेँ भर दो॥
भूले क्योँ दासी शबरी को जग के पालनहारे॥२॥
कब आओगे प्रभु
तोड़ तोड़ बेर मैं छबड़ी भर ल्याई।
खट्टे नहीँ हैँ मीठे चखचख ल्याई॥
देख देख रस्ता थक गये नैन अब मेरे॥३॥
कब आओगे प्रभु







नादान हूँ मैँ बहुत भक्ति न जानूं।
कैसे करुँ पूजा आपकी विधि न जानूं॥
खेदड़ जानता है बस गाने भजन तुम्हारे॥४॥
कब आओगे प्रभु

तेरी पुजारिन









kab aaoge prabhu ghar mere bhajan lyrics