ज्योत जले रे दिन रात माई की मडुलिया में लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ज्योत जले रे दिन रात
माई की मडुलिया में।।
जग जननी दुःख हरनी माता
सब की सुने फरियाद
माई की मडुलिया में।।
जूही चम्पा मोगरा फुले
चमेली खिले आधी रात
माई की मडुलिया में।।
धूप कपूर की आरती होवे
हलुवा को चढ़े प्रसाद
माई की मडुलिया में।।
हनुमत नाचे भैरों नाचे
मैया नाचे साथ
माई की मडुलिया में।।
माई के पदम् गुणगान करो जी
पूरी होगी मुराद
माई की मडुलिया में।।
ज्योत जले रे दिन रात
माई की मडुलिया में।।
लेखक प्रेषक डालचन्द कुशवाहपदम्
भोपाल। 9827624524
jyot jale din rat maai ki maduliya me lyrics