जो मात पिता से जोड़े प्रीत उसे भगवन मिल जाते है लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जो मात पिता से जोड़े प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है
होती जग में उसी की जीत
होती जग में उसी की जीत
उसे भगवन मिल जाते है
जो मात पिता से जोडे प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है।।
तर्ज आ लौट के आजा।


सेवा में इनकी जीवन बिता ले
अपना ये धर्म निभाना
मात पिता का आशीष पा ले
दिल को ना इनके दुखाना
ना इनके जैसा मिलेगा कोई
वो जो तेरा भला चाहते है
जो मात पिता से जोडे प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है।।


दिल में तू इनकी मूरत बसा ले
जन्म सफल होगा तेरा
पूण्य ये बन्दे कर्म कमा ले
मिट जाएगा अँधेरा
नेकी सभी का तू कर इस जगत में
तुझे वो ये राह दिखाते है
जो मात पिता से जोडे प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है।।









जो मात पिता से जोड़े प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है
होती जग में उसी की जीत
होती जग में उसी की जीत
उसे भगवन मिल जाते है


जो मात पिता से जोडे प्रीत
उसे भगवन मिल जाते है।।














jo maat pita se jode preet use bhagwan mil jate hai lyrics