जो कर्म कर रहे हो वहां सब हिसाब है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जो कर्म कर रहे हो
वहां सब हिसाब है
जैसा करोगे पाओगे
सीधा जबाब है।।


जब आ गए संसार में
ऊपर है तेरा हाथ
अब जो करो उसका
नही कोई दबाब है।।


तुम जैसे ही जवान थे
ये भी कभी फणी
हाथ में लाठी लिये
ये जो जनाब है।।


जाओगे एक दिन जब
उस रब के सामने
कहने की ज़रूरत नही
वहां सब रिकार्ड है।।









बाहर की छोड़ दीजिए
अंदर की उन्हें पता
पर्दा नही उनसे है कोई
सब बेनकाब है।।


मर के भी नही मरता
हो जाते अमर वो
परमात्मा के भक्ति से
जिसको लगाव है।।


जो कर्म कर रहे हो
वहां सब हिसाब है
जैसा करोगे पाओगे
सीधा जबाब है।।


7004825279













jo karm kar rahe ho vaha sab hisab hai lyrics