जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए
कितना सुन्दर कितना प्यारा
दिल मेरा घबराए
नजर ना लग जाए
नजर ना लग जाए।।


घुँघराले बालों पे इसकी
लट बड़ी मतवाली
कजरारे नैनों की इसकी
छटा बड़ी निराली
जो भी देखे नैना इसके
जादू में फँस जाए
कितना सुन्दर कितना प्यारा
दिल मेरा घबराए
नजर ना लग जाए
नजर ना लग जाए।।


मोर मुकुट माथे पे इसके
होठों पे बंशी प्यारी
लीले की असवारी करता
तीन बाणधारी
जो भी सुनता मुरली इसकी
बस इसका हो जाए
कितना सुन्दर कितना प्यारा
दिल मेरा घबराए
नजर ना लग जाए
नजर ना लग जाए।।


चन्दन का है तिलक लगाया
ये कलयुग अवतारी
हारे का ये साथी ओम है
सबसे बड़ा दातारी
खाली झोली इसके दर पर
बस पल में भर जाए
कितना सुन्दर कितना प्यारा
दिल मेरा घबराए
नजर ना लग जाए
नजर ना लग जाए।।









जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए
कितना सुन्दर कितना प्यारा
दिल मेरा घबराए
नजर ना लग जाए
नजर ना लग जाए।।


















jo bhi dekhe sanware ko dekhta reh jaye lyrics