जिनके मन में बसे श्री राम जी अनूप जलोटा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जिनके मन में बसे श्री राम जी
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।


जब भक्तों पर विपदा आई
तब आए हनुमंत गोसाई
कृपा राम भक्तों पर करते
उनकी पीड़ा को हर लेते
जय कपीश बलवान की
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।


राम कथा के अद्भुत नायक
राम दूत भक्तों के सहायक
जय जय जय जय प्रभु हितकारी
ध्यान करूँ नित मंगल कारी
दे दो शरण हनुमान जी
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।


भक्ति जहाँ श्री राम की होती
शक्ति वहाँ हनुमान की होती
विघ्न काल सब दूर मिटाते
मनोकामना पूर्ण कराते
जय बजरंग महान की
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।









निशदिन करूँ तुम्हारी पूजा
तुम सम हनुमत कोई ना दूजा
बदन सिंदूरी जय कपीश जय
सन्मुख रहो झुकाऊं शीश मैं
जय जय कृपा निधान की
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।


जिनके मन में बसे श्री राम जी
उनकी रक्षा करे हनुमान जी
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।










jinke mann mein base shri ram ji lyrics in hindi