झांकी बाबा श्याम की भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










आओ रे भक्तों निहारे
झांकी बाबा श्याम की
इनकी झांकी पर न्योछावर
इनकी झांकी पर न्योछावर
शोभा चारो धाम की
आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।
तर्ज सांवली सूरत पे।


दे दिया निज शीश जिसने
दूसरों के वास्ते
मूरति है सामने उस
पांडव कुल बलधाम की
आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।


विश्व नैया के खिवैया
श्याम बनकर आ गए
काशी मथुरा द्वारिका सम
भूमि खाटू धाम की
आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।









कष्ट सारे ही मिटे
हर तरह निश्चिन्त हो
ज्योत जो भी है जगाते
श्याम जी के नाम की
आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।


कौन महिमा कह सके
जगदीश अनुपम रूप की
सुर मीरा श्याम जी के
तुलसी जी के राम की


आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।


आओ रे भक्तों निहारे
झांकी बाबा श्याम की
इनकी झांकी पर न्योछावर
इनकी झांकी पर न्योछावर
शोभा चारो धाम की
आओ रे भक्तों निहारे
झाँकी बाबा श्याम की।।













jhanki baba shyam ki lyrics