जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खुश रह लेंगे कोठी और कार के बिना
जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।


सोना मिले ना चाहे चांदी मिले ना
सेवा को चाहे नौकर बांदी मिले ना
रह ना पाएंगे राधा तेरे प्यार के बिना
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।


ऐसे बंधे हैं जैसे पतंग से डोरी
हर सांस कहती किशोरी किशोरी
जैसे नाव नहीं चले पतवार के बिना
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।


ये तन है प्यारे दो आने की माटी
माथे लगा लो बरसाने की माटी
अजनबी क्या है राधा उस द्वार के बिना
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।









खुश रह लेंगे कोठी और कार के बिना
जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
स्वर सोना जाधव।










jee na payenge rangili sarkar ke bina lyrics