ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ओम जय शिव ओंकारा
हर हर शिव ओंकारा
गंगा जटा समाए आपके
जिसने जग तारा।।


जय भयहारक पातक तारक
जय जय अविनाशी
जय महेश जय आदिदेव
जय जय कैलाशी
कृपा आपकी से मिटता है
मन का अंधियारा।।


जय त्रिपुरारी जय मदहारी
भक्तन हितकारी
जय डमरुधर जय नागेश्वर
भोले भंडारी
मेरी बड़ी भूल को प्रभु ने
पल में निस्तारा।।


जो शिव को नाहीं समझे
वह बड़ा है अज्ञानी
पग पग पर वह ठोकर खाता
ऐसा अभिमानी
शिव कृपा से जगमग करता
है यह जग सारा।।









ओम जय शिव ओंकारा
हर हर शिव ओंकारा
गंगा जटा समाए आपके
जिसने जग तारा।।
गायक सुरेश वाडेकर जी।
लेखक प्रेषक एनआर नीलकंठ।
7738294599










jay jay shiv omkara har har shiv omkara lyrics