जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला - MadhurBhajans मधुर भजन
जय गिरधर गोपाला मेरा
जय गिरधर गोपाला
जो कल्याण करे सब जग का
भक्तन का रखवाला
जय गिरधर गोपाला मेरां
जय गिरधर गोपाला।।
रूप विराट दिखा अर्जुन को
गीता ज्ञान बताया
सारे जग को हे परमेश्वर
कर्म का पाठ सिखाया
हे कमलापति हे नारायण
तू जग प्रतिपाला
जय गिरधर गोपाला मेरां
जय गिरधर गोपाला।।
द्रुपद सुता का चीर बढ़ाया
गज की जान बचाई
दुर्योधन के मेवा त्यागे
साग विदुर घर खाई
जब जब कष्ट पड़ा भक्तों पर
तुमने आन सम्हाला
जय गिरधर गोपाला मेरां
जय गिरधर गोपाला।।
दीनो के दुख हरने वाले
तुमको नमन हमारा
निश दिन शीष झुकाता तुमको
द्वारे इक दुखियारा
राजेन्द्र को निज धूल चरण की
दे दे दीनदयाला
जय गिरधर गोपाला मेरां
जय गिरधर गोपाला।।
जय गिरधर गोपाला मेरा
जय गिरधर गोपाला
जो कल्याण करे सब जग का
भक्तन का रखवाला
जय गिरधर गोपाला मेरां
जय गिरधर गोपाला।।
गीतकारगायक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340
jay girdhar gopala mera jay girdhar gopala lyrics