जय बाबा की बोल जोगिया जय बाबा की बोल लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सांवरिया से नैन मिलाके
भेद जिगर के खोल
जय बाबा की बोल जोगिया
जय बाबा की बोल।।
श्याम की यारी सब ते प्यारी
इस जैसा कोई और नहीं
श्याम रंग में रंगी चुनरिया
दिल पे चाले ज़ोर नहीं
बन के दीवाना नाच बावले
मन में मस्ती घोल
जय बाबा की बोल जोगियां
जय बाबा की बोल।।
हर युग की हर शय में बसता
मोहन मुरली वाला
कलयुग में अवतार उन्ही का
बाबा खाटू वाला
हर एक दिल में राज करे
मेरा बाबा है अनमोल
जय बाबा की बोल जोगियां
जय बाबा की बोल।।
रमता जोगी बहता पानी
झूठा नहीं है पगले
सोनू लक्खा कहे मुरारी
राधे राधे भज ले
सब रिश्ते झूठे जग के
एक दिन खुल जावे पोल
जय बाबा की बोल जोगियां
जय बाबा की बोल।।
सांवरिया से नैन मिलाके
भेद जिगर के खोल
जय बाबा की बोल जोगिया
जय बाबा की बोल।।
jay baba ki bol jogiya jay baba ki bol lyrics