जन्म कल्याणक आया महावीर का भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
जन्म कल्याणक आया
महावीर का
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
तर्ज श्याम चूड़ी बेचने आया।
तिथि चैत्र तेरस की थी मनोहारी
प्रभु जन्मे झूमे देखो नर नारी
कुंडलपुर में जन्म हुआ वीर का
शासन नायक प्रभु महावीर का
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
सारे संसार में छाई खुशिया अपार
धरती पर प्रभु ने लिया है अवतार
दिलबर जग है दीवाना प्रभु वीर का
करुणा सागर प्रभु महावीर का
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
जन्म कल्याणक आया
महावीर का
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
गायिका मिनल जैन हैदराबाद।
लेखक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन मप्र 9907023365
janm kalyanak aaya mahavir ka lyrics