जन्मदिन श्याम का मेरे घनश्याम का भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जन्मदिन श्याम का
मेरे घनश्याम का
बुलावा आया आया आया
बुलावा खाटू धाम का
बर्थडे है बाबा श्याम का।।
तर्ज मुकुट सिरमौर का।


देने तुझको मुबारक
प्रेमी तेरे आ गए
तेरा बर्थडे मनाने
दीवाने आ गए
मेरे दातार का
सच्ची सरकार का
बुलावा आया आया आया
बुलावा खाटू धाम का
बर्थडे है बाबा श्याम का।।


रात कार्तिक ग्यारस की
लिया अवतार है
बाण तरकश में सोहे
लीले असवार है
खाटू के सरदार का
कलयुगी अवतार का
बुलावा आया आया आया
बुलावा खाटू धाम का
बर्थडे है बाबा श्याम का।।









मैया मौरवी का लाला
करता कमाल है
गौरव क्या कलम से लिखे
बाबा बेमिसाल है
सेठों के साहूकार का
लखदातार का
बुलावा आया आया आया
बुलावा खाटू धाम का
बर्थडे है बाबा श्याम का।।


जन्मदिन श्याम का
मेरे घनश्याम का
बुलावा आया आया आया
बुलावा खाटू धाम का
बर्थडे है बाबा श्याम का।।












janamdin shyam ka mere ghanshyam ka lyrics