जनम जनम का साथ है माँ तेरा हमारा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जनम जनम का साथ है
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा
इस झूठी दुनिया में मैया
तेरा एक सहारा
जनम जनम का साथ हैं
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा।।
तर्ज जनम जनम का साथ है।


आस के पंख लगाकर
माँ पास तेरे उड़ आऊँ
रोके चाहे जमाना
पर मैं रुकने ना पाऊं
दर्शन तेरा करके
मिल गया जग ये सारा
जनम जनम का साथ हैं
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा।।


तेरी लगन में मगन रहूं
मैं तो सांझ सवेरे
मन में ज्योति जला दो
हो जाए दूर अंधेरे
तेरा ही गुण गाउँ दाती
मैं तो जीवन सारा
जनम जनम का साथ हैं
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा।।









दुनिया मिटाए प्राण मेरे
पर मैं ना मिटने पाउँ
तेरी करूँ मैं नौकरी
बस तेरा ही गुण गाऊँ
तेरा मिला है प्यार मुझे
मिल गया जग ये सारा
जनम जनम का साथ हैं
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा।।


जनम जनम का साथ है
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा
इस झूठी दुनिया में मैया
तेरा एक सहारा
जनम जनम का साथ हैं
माँ तेरा हमारा
माँ तेरा हमारा।।










janam janam ka sath hai maa tera hamara lyrics