जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे देशभक्ति गीत लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे
मौत हो सामने ना डरो
बचाने में वतन की लाज
तू लड़ जाना तू मर जाना
उठा हथियार सीमा पे
तू लड़ जाना तू मर जाना।।


उठे जो सर खिलाफत में
उसे धड़ से हटा देना
वतन की लाज के खातिर
लहू अपना बहा देना
सलामत देश को रखना
तू लड़ जाना तू मर जाना
उठा हथियार सीमा पे
तू लड़ जाना तू मर जाना।।


शहीदों की शहादत को
ये दुनिया याद करती है
मरे जो देश के खातिर
तो माँए नाज़ करती हैं
दहाड़े रण में जो दुश्मन
तू लड़ जाना तू मर जाना
उठा हथियार सीमा पे
तू लड़ जाना तू मर जाना।।


जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे
मौत हो सामने ना डरो
बचाने में वतन की लाज
तू लड़ जाना तू मर जाना
उठा हथियार सीमा पे
तू लड़ जाना तू मर जाना।।







गायक लेखक एवं प्रेषक
सुभाष चौधरी।
8382836288










jaan rahe na rahe desh jinda rahe lyrics