आई लव माय इंडिया देशभक्ति गीत लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आई लव माय इंडिया
लन्दन देखा पेरिस देखा
और देखा जापान
माईकल देखा एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है
दूसरा हिंदुस्तान।
यह दुनिया एक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिंदिया
यह मेरा इंडिया
यह मेरा इंडिया
आई लव माय इंडिया
आई लव माय इंडिया।।
जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूम के सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम यह
जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवन को भी
कहते हैं बांसुरी वाला
आई लव माय इंडिया
आई लव माय इंडिया।।
पीहू पीहू बोले पपीहा
कोयल कुहू कुहू गाये
हँसते रोते हमने जीवन के
सब गीत बनाये
यह सारी दुनिया अपने
अपने गीतों को गाये
गीत वो गाओ जिससे
इस मिट्टी की खुश्बू आये
मिट्टी की खुश्बू आये
आई लव माय इंडिया
वतन मेरा इंडिया
सजन मेरा इंडिया।।
यह दुनिया एक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिंदिया
यह मेरा इंडिया
यह मेरा इंडिया
आई लव माय इंडिया
धरम मेरा इंडिया
करम मेरा इंडिया
आई लव माय इंडिया।।
658122
i love my india lyrics in hindi