हम सांस ले रहे है इस जान की बदौलत भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हम सांस ले रहे है
इस जान की बदौलत
और जान जिस्म में है
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
श्री राम नाम जप के
लंका से जीत आए
हनुमान सिद्धि पा गए
हरि नाम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
कुछ पुण्य हो रहा है जो
सूरज निकल रहा है
धरती थमी है सदियों से
इंसान की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
फणि गर्व हो रहा है
विज्ञान की बदौलत
विज्ञान का वजूद है
भगवान की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
मेरे लिए अतिथि
भगवान के बराबर
सर करते है न्यौछावर
मेहमान के बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
लब पे हंसी नहीं तो
जीना भी है क्या जीना
पहचान है जहाँ में
मुस्कान की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
हम सांस ले रहे है
इस जान की बदौलत
और जान जिस्म में है
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं
इस जान की बदौलत।।
स्वर धीरज कांत जी।
hum sans le rahe hai is jaan ki badolat lyrics