हम नैन बिछाए है हे गणपति आ जाओ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हम नैन बिछाए है
हे गणपति आ जाओ।।
तर्ज मुरली वाले ने घेर लई।


गणपति तुम हो बड़े दयालु
किरपा कर दो हे किरपालु
हर सांस बुलाए है
हे गणपति आ जाओ
हम नैन बिछाए
हे गणपति आ जाओ।।


पाप की गठरी सर पे भारी
हम को है बस आस तुम्हारी
बड़ा मन घबराए है
हे गणपति आ जाओ
हम नैन बिछाए है
हे गणपति आ जाओ।।









जग से हमने तोडा नाता
गणपति तुमसे जोड़ा नाता
तुझे नैना निहारे है
हे गणपति आ जाओ
हम नैन बिछाए हैं
हे गणपति आ जाओ।।


माथे पर सिंदूर है प्यारा
पीताम्बर है तन पर धारा
सब आस लगाए है
हे गणपति आ जाओ
हम नैन बिछाए हैं
हे गणपति आ जाओ।।










hum nain bichaye hain hey ganpati aa jao lyrics