हम है बांके बिहारी के बांके बिहारी हमारे है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हम है बांके बिहारी के
बांके बिहारी हमारे है
पल भर ना रहते दूर कहीं
सांचे मीत हमारे है।।
तर्ज तेरा मेरा प्यार अमर।
रहता हमारा सदा उनको ध्यान
आने ना देते कोई व्यवधान
वो ही जीवन धन हमारे है
बाँके बिहारी हमारे है
हम है बाँके बिहारी के
बांके बिहारी हमारे है।।
वो है दिन बंधू मैं हूँ अति दीन
वो है सुख के सिन्धु मैं हूँ जल की मीन
ऐसे संबंध हमारे है
बाँके बिहारी हमारे है
हम है बाँके बिहारी के
बांके बिहारी हमारे है।।
चित्र विचित्र के पालन हार
सदा ही लुटाते है अनुपम प्यार
जन्मों जनम से हमारे है
बाँके बिहारी हमारे है
हम है बाँके बिहारी के
बांके बिहारी हमारे है।।
हम है बांके बिहारी के
बांके बिहारी हमारे है
पल भर ना रहते दूर कहीं
सांचे मीत हमारे है।।
स्वर श्री चित्र विचित्र महाराज जी।
hum hai banke bihari ke banke bihari hamare hai lyrics