हम हार के अपनों से बाबा दर पे आए है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हम हार के अपनों से
बाबा दर पे आए है
गले अपने लगा लो ना
तेरी शरण में आए है
हम हार के अपनो से
बाबा दर पे आए है।।
तर्ज एक प्यार का नगमा है।


सब मतलब से बाबा
रिश्तों को निभाते है
एक ऐसी बीमारी ये
अंधे बन जाते है
अपनों से छल करते
उन्हें निचा गिराते है
गले अपने लगा लो ना
तेरी शरण में आए है
हम हार के अपनो से
बाबा दर पे आए है।।


एक ऐसा समय भी था
सब संग में रहते थे
सुख दुःख सारे मिलकर
बांटा किया करते थे
लालच में वो घिरकर के
हमें आँख दिखाते है
गले अपने लगा लो ना
तेरी शरण में आए है
हम हार के अपनो से
बाबा दर पे आए है।।









ये ऐसा कलयुग है
जहाँ छल और बस छल है
तेरा प्रेमी भी बाबा
इसकी चंगुल में है
निखिल हारे बैठा
तेरी बाट निहारे है


गले अपने लगा लो ना
तेरी शरण में आए है
हम हार के अपनो से
बाबा दर पे आए है।।


हम हार के अपनों से
बाबा दर पे आए है
गले अपने लगा लो ना
तेरी शरण में आए है
हम हार के अपनो से
बाबा दर पे आए है।।












hum haar ke apno se baba dar pe aaye hai lyrics