हम भी बरसाने आएंगे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
श्री जी कृपा जो हम पर करो
हम भी बरसाने आएंगे
हम भी बरसाने आएंगें
श्री राधे राधे राधे राधे गाएंगे
लाडो कृपा जो हम पर करो
हम भी परेशान हैं आएंगे।।
अधमो पर भी किरपा करती
वृषभानु नंद दुलारी है
पल में जो मन को मोह लेती
ऐसी स्वर्ग से सुंदर अटारी है
हम पर भी नजर मैहर करना
हम झूमे नाचे गाएंगे
श्री जी कृपा जो हम पर करो
हम भी बरसाने आएंगें।।
चढ़कर के अटारी की सीढ़ी
जो श्रीजी के दर्शन पाता है
मन खो जाता बरसाने में
जीवन में आनंद आता है
ऐसी कृपा जो हम पर करो
इस भव से हम तर जाएंगे
श्री जी कृपा जो हम पर करो
हम भी बरसाने आएंगें।।
प्रेम सरोवर गहवर वन
यहां अद्भुत बड़े नजारे हैं
जो बरसाने आ जाते है
श्री जी के सभी दुलारे है
चरणों में भाव समर्पण है
इस जग में अब हम गाएंगे
श्री जी कृपा जो हम पर करो
हम भी बरसाने आएंगें।।
श्री जी कृपा जो हम पर करो
हम भी बरसाने आएंगे
हम भी बरसाने आएंगें
श्री राधे राधे राधे राधे गाएंगे
लाडो कृपा जो हम पर करो
हम भी परेशान हैं आएंगे।।
9582827307
hum bhi barsane aayenge lyrics