हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हो जाओ तैयार साथियों
हो जाओ तैयार
अर्पित कर दो तन मन धन
मांग रहा बलिदान वतन
अगर देश के काम न आए
तो जीवन बेकार
हो जाओं तैयार साथियो
हो जाओ तैयार।।
सोचने का समय गया
उठो लिखो इतिहास नया
बंसी फेंको और उठा लो
हाथो में हथियार
हो जाओं तैयार साथियो
हो जाओ तैयार।।
तूफानी गति रुके नही
शीश कटे पर झुके नही
तने हुए माथे के आगे
ठहर न पाती हार
हो जाओं तैयार साथियो
हो जाओ तैयार।।
गूंज उठे धरती अम्बर
और उठा लो ऊंचा स्वर
कोटि कोटि कंठों से गूंजे
भारत की जयकार
हो जाओं तैयार साथियो
हो जाओ तैयार।।
हो जाओ तैयार साथियों
हो जाओ तैयार
अर्पित कर दो तन मन धन
मांग रहा बलिदान वतन
अगर देश के काम न आए
तो जीवन बेकार
हो जाओं तैयार साथियो
हो जाओ तैयार।।
ho jao taiyar sathiyo lyrics