हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ श्री राम आरती - MadhurBhajans मधुर भजन
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ
कनक सिहासन रजत जोड़ी
दशरथ नंदन जनक किशोरी
युगल छबि को सदा निहारूँ
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं १
बाम भाग शोभित जग जननी
चरण बिराजत है सुत अंजनी
उन चरणों को सदा पखारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं २
आरती हनुमत के मन भाए
राम कथा नित शिव जी गाए
राम कथा हृदय में उतारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ३
चरणों से निकली गंगा प्यारी
वंदन करती दुनिया सारी
उन चरणों में शीश नवाऊँ
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ४
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं
hey rajaram teri aarti utaru lyrics