हे माँ शेरोँवाली सुनो ज्योता वाली भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हे माँ शेरोँवाली
सुनो ज्योता वाली
सवाली तेरे द्वार पर आ गया
तू अपनाले चाहे
या ठुकरादे मइया
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।
तर्ज ऐ फूलो की रानी।


तेरे रूप का क्या
मै वर्णन करूँ माँ
मै बालक हूँ बस
तुझको वंदन करू माँ
सबकी भरती हो झोली
हे माँ अम्बे काली
सवाली तेरे द्वार पर आ गया
तू अपनाले चाहे
या ठुकरादे मइया
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।


करदो मुझपे दया अब
ना करना माँ देरी
आज सुनलो ये विनती
हे माँ अम्बै मेरी
करूँ भेट क्या मै
माँ है हाथ खाली
सवाली तेरे द्वार पर आ गया
तू अपनाले चाहे
या ठुकरादे मइया
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।









अपने भक्तो को कष्टो
से तुमने उबारा
गाता है माँ जमाना
सदा गुण तुम्हारा
तीनो लोको से भी
माँ की महिमा है न्यारी
सवाली तेरे द्वार पर आ गया
तू अपनाले चाहे
या ठुकरादे मइया
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।


हे माँ शेरोँवाली
सुनो ज्योता वाली
सवाली तेरे द्वार पर आ गया
तू अपनाले चाहे
या ठुकरादे मइया
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।
भजन लेखक एवं प्रेषक
श्री शिवनारायण वर्मा
मोबान8818932923
वीडियो उपलब्ध नहीं।










hey maa sherowali suno jyotawali lyrics