हे गंगे मैया पार लगा दे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हे गंगे मैया पार लगा दे
जीवन नैया तेरे हवाले
हे गंगे मईया पार लगा दे।।
तर्ज दो दिल टूटे।
अपने तपोबल से ही
भगीरथ ने धरती पे उतारा
आके धरा पे तूने
सगर के पुत्रो को था तारा
गम के भंवर से तूने
गम के भंवर से तूने
सबको उबारा
हे गंगे मईया पार लगा दे।।
जब जब दबी ये धरती
पापी जनो के भारी पाप से
पाने को मुक्ति आते
लोग सभी तेरे पास रे
पावन ये जल तेरा
पावन ये जल तेरा
पाप धो डाले
हे गंगे मईया पार लगा दे।।
हे गंगे मैया पार लगा दे
जीवन नैया तेरे हवाले
हे गंगे मईया पार लगा दे।।
hey gange maiya paar laga de lyrics