हे गजानंद महाराज घर म्हारे बेगा आ जाओ लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हे गजानंद महाराज घर म्हारे
बेगा आ जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ।।
सबसे पहले तुमको ध्याते
गणनायक गणराज
जल्दी आकर काम बनाते
देवों के सरताज
रिद्धि सिद्धि के दाता
घर म्हारे बेगा आ जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ।।
मूसे की असवारी सोहे
गणनायक महाराज
रूप थारो मनड़ो मोहे
भक्तों के भरतार
भरी सभा में आके म्हारी
लाज बचा जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ।।
हर कीर्तन को पहले आके
सफल बनाते हो
इसीलिए देवों में पहले
पूजे जाते हो
दुखियारे इस राज को
आशीष दे जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ।।
हे गजानंद महाराज घर म्हारे
बेगा आ जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ
थारे आया बात बणसी
बेगा आ जाओ।।
गायक एवं प्रेषक
गिरधर महाराज
9300043737
hey gajanand maharaj ghar mhare bega aa jao lyrics