हनुमत के मंदिर तू आके देख ले भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
हनुमत के मंदिर तू आके देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले
नैया पार लगेगी
भाव जगा के देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।।
तर्ज कामना ह्रदय की।
जीवन भर खुशियों का
संसार मिलेगा
बल बुद्धि विद्या का
भंडार मिलेगा
श्री राम जी को सबसे
बजरंग प्यारे
अंजनी माता के
हनुमत दुलारे
चरणों में शीश नवा के देखले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।
हनुमत के मंदिर तु आके देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।।
क्षण भर में दूर करे
ये दुखियों की तंगी
है रूद्र के अवतार
महावीर बजरंगी
सुमिरन करके
तू भाग्य जगाना
विनय अपनी बार बार
बाबा को सुनाना
भक्ति में जीवन रमा के देखले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।।
हनुमत के मंदिर तु आके देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।।
हनुमत के मंदिर तू आके देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले
नैया पार लगेगी
भाव जगा के देख ले
बालाजी कष्ट हरेंगे
अर्ज लगा के देख ले।।
hanumat ke mandir tu aake dekh le lyrics